Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : पेंट के डिब्बों में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, 871 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, कंटेनर ट्रक से बरामद हुई गांजे की बड़ी खेप; विशाखापत्तनम से लाई जा रही थी खेप, तस्करी के मुख्य सरगना की तलाश जारी।

MP Crime : पेंट के डिब्बों में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, 871 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। तस्करों ने गांजे की खेप को पुलिस से बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। कंटेनर ट्रक में रखे पेंट के डिब्बों के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। संयुक्त टीम ने गोसलपुर थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा और तलाशी के दौरान करीब 871 किलो गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 34 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नारकोटिक्स और जबलपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने गोसलपुर थाना क्षेत्र के पास संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान पेंट के डिब्बों में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप सामने आई।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों विक्रम और धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। दोनों पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप विशाखापत्तनम से जबलपुर लाने की जानकारी दी है।

पुलिस ने करीब 871 किलो गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच टीम तस्करी के नेटवर्क, गांजे के खरीदारों और मुख्य सरगना का पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire