Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : 45 लाख की नकबजनी का खुलासा, बंद मकान से चोरी 30 तोला सोना-चांदी बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

जबलपुर के पनागर में बंद मकान का ताला तोड़कर हुई थी लाखों की चोरी, पुलिस ने चोरी का पूरा मशरूका बरामद किया; अभिषेक, आशीष और ज्योति चौबे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

MP Crime : 45 लाख की नकबजनी का खुलासा, बंद मकान से चोरी 30 तोला सोना-चांदी बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार
X

MP Crime : जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर की गई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 30 तोला सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे के रूप में हुई है। तीनों पनागर क्षेत्र के ग्राम केवला-केवलारी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा मशरूका बरामद कर लिया गया है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के बाद चोरी किए गए जेवरों की बरामदगी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी बताए जा रहे आशीष चौबे के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी और सड़क हादसे से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों से उनका कोई संबंध है या नहीं, इसका पता लगाया जा सके।

फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है और बरामद जेवरों को मामले में जब्ती की कार्रवाई के तहत रखा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire