Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : नैनावद के पास NH पर बड़ा हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक; एक चालक की मौत

नैनावद के पास दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

MP Accident : नैनावद के पास NH पर बड़ा हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक; एक चालक की मौत
X

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनावद के पास दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज कि ट्रक चालक ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। नैनावद के समीप हाईवे पर अचानक दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

पुलिस जुटी जांच में, यातायात हुआ प्रभावित

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दोनों ट्रकों की भिड़ंत के कारण आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने व्यवस्था बनाकर मार्ग को सुचारू कराया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire