Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत

मंडला जिले में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 26 वर्षीय चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

MP Accident : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत
X

MP Accident : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह हादसा मोतीनाला थाना क्षेत्र के मवई विकासखंड स्थित ग्राम भदवार में हुआ। पुलिस के मुताबिक, नंदकुमार यादव (26) अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान किसी कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से नंदकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire