Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की हुई मौत

MP Accident : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी ने दो युवकों की जान ले ली। नो-एंट्री के दौरान शहर में घुसे एक बेलगाम आयशर ट्रक ने ट्राइडेंट कंपनी के पास बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राजा और अंकित के रूप में हुई है, जो ग्राम पातालखोह के निवासी थे। दोनों मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


