Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

MP Accident : तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
X

MP Accident : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-46 (NH-46) पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मनोज कुशवाह, उनकी पत्नी मालती कुशवाह और 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार भदौरा से गुना की ओर जा रहा था, जबकि अर्टिगा कार शिवपुरी से इंदौर की ओर जा रही थी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने डायल-112 वाहन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने मौके से अर्टिगा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire