Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Lokayukta Action : बिजली कनेक्शन के नाम पर 12 हजार की रिश्वत, JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

कटंगी में 3 HP बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी 15 हजार की रिश्वत, शिकायत के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कर JE मनोज दुबे और लाइनमैन धनेश शुक्ला को दबोचा.

Lokayukta Action : बिजली कनेक्शन के नाम पर 12 हजार की रिश्वत, JE और लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
X

Lokayukta Action : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर किसान से नया बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक कटंगी निवासी मुकेश कुमार यादव ने अपने खेत में 3 HP का बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन स्वीकृत कर लगाने के एवज में बिजली विभाग के JE मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला ने किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

रिश्वत देने के बजाय किसान ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत किसान ने रिश्वत की किश्त के रूप में 12 हजार रुपये आरोपियों को दिए। रकम लेते ही पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीम अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire