Top
Begin typing your search above and press enter to search.

‘छात्रों की गूंज’: इंदौर आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम यहां होगा

राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में छात्रों और युवाओं से संवाद

‘छात्रों की गूंज’: इंदौर आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, कार्यक्रम यहां होगा
X

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द इंदौर आ सकते हैं। यहां वे छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ‘छात्रों की गूंज’ नाम से बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

नेहरू स्टेडियम के लिए मांगी अनुमति

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम आयुक्त को पत्र भेजा है। इसमें 8 से 12 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम आरक्षित करने की मांग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि बड़े स्तर पर कार्यक्रम होने की संभावना को देखते हुए स्टेडियम इसके लिए उपयुक्त रहेगा।

शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा

चिंटू चौकसे के मुताबिक, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों में छात्रों और युवाओं से संवाद कर रहे हैं। इंदौर के कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, शिक्षण संस्थानों की बढ़ती फीस, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

आसपास के जिलों से भी आएंगे युवा

कांग्रेस के अनुसार कार्यक्रम में इंदौर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हो सकते हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए नेहरू स्टेडियम को आयोजन स्थल के तौर पर चुना गया है।

तैयारियों के लिए पांच दिन की मांग

कांग्रेस ने 8 से 12 सितंबर तक स्टेडियम आरक्षित करने का अनुरोध किया है। पार्टी के मुताबिक इस अवधि का इस्तेमाल कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक इंतजामों के लिए किया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर निगम की अनुमति मिलना अभी बाकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire