Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : बेटे की ट्रेन से कटकर मौत, कुछ देर बाद माता-पिता ने भी ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रक्षाबंधन पर छाया मातम

दमोह के करैया गांव में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने उठाया खौफनाक कदम, घटना की वजह अब भी अज्ञात; पुलिस जांच में जुटी

MP News : बेटे की ट्रेन से कटकर मौत, कुछ देर बाद माता-पिता ने भी ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, रक्षाबंधन पर छाया मातम
X

MP News : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से रक्षाबंधन के दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। समीपी ग्राम करैया में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके कुछ ही समय बाद उसके माता-पिता ने भी दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

मृतकों की पहचान मुकेश अहिरवार, उसके पिता भारत अहिरवार और मां उमा अहिरवार के रूप में हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार, ग्राम करैया निवासी मुकेश अहिरवार ने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। बेटे की मौत के बाद उसके माता-पिता भी धरमपुरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने कूद गए। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दमोह कोतवाली थाना पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अब घटना की परिस्थितियों और परिवार से जुड़े विवादों की जानकारी जुटा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire