Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : मोहन बड़ोदिया में नागिन के डसने से अजगर की मौत

MP News : मोहन बड़ोदिया में नागिन के डसने से अजगर की मौत
X

MP News : शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजगर (पिता मौलाना), निवासी नलखेड़ा रोड कॉलोनी, मोहन बड़ोदिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक को हाथ और पैर में सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे तत्काल मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सांप के काटने से हुई मौत के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

जर्जर पोस्टमार्टम कक्ष ने खड़े किए गंभीर सवाल

इस घटना के दौरान मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। अस्पताल का पोस्टमार्टम कक्ष बेहद जर्जर हालत में है। यहां न तो पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। सबसे गंभीर बात यह रही कि पोस्टमार्टम कक्ष में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण चिकित्सकों को टॉर्च की रोशनी में पोस्टमार्टम करना पड़ा।

मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम कक्ष की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, स्वच्छता और आवश्यक उपकरणों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाए, ताकि भविष्य में चिकित्सकीय प्रक्रियाएं सुरक्षित और मानकों के अनुरूप संपन्न हो सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire