Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : नामांतरण के बदले 25 हजार की रिश्वत, 15 हजार लेते बाबू गिरफ्तार

बक्सवाहा तहसील कार्यालय में सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया

MP News : नामांतरण के बदले 25 हजार की रिश्वत, 15 हजार लेते बाबू गिरफ्तार
X

MP News : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सागर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बक्सवाहा तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, फरियादी कृष्णकांत बिलथरे ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के नामांतरण के एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव उनसे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पहले ही 10 हजार रुपये दे चुका था और शेष 15 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

शिकायत मिलने के बाद सागर लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत फरियादी को केमिकल लगे 15 हजार रुपये देकर तहसील कार्यालय भेजा गया।

बताया गया कि जैसे ही फरियादी ने आरोपी बाबू को रकम सौंपी, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ नामांतरण से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire