Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

शिक्षक के छह माह के बकाया वेतन भुगतान से जुड़ा मामला, बीईओ जय नारायण बैरागी पर रिश्वत लेने का आरोप

MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार
X

MP News : झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में लोकायुक्त की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला एक शिक्षक की बहाली के बाद छह महीने के बकाया वेतन के भुगतान से जुड़ा है। आरोप है कि वेतन भुगतान से संबंधित प्रकरण में रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए बीईओ जय नारायण बैरागी को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, प्रकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी और लोकायुक्त की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire