Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार लेते गिरफ्तार, GPF के नाम पर मांगे थे रुपये

नारायणगंज BEO कार्यालय में चौकीदार से 1 लाख की GPF निकासी के एवज में मांगी थी 10 हजार की रिश्वत, पहली किस्त लेते ही जबलपुर लोकायुक्त ने दबोचा

MP News : रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार लेते गिरफ्तार, GPF के नाम पर मांगे थे रुपये
X

MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, नारायणगंज में पदस्थ बाबू नोखे लाल डहेरिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक नारायणगंज BEO कार्यालय में पदस्थ चौकीदार दशरथ लाल बरमैया ने अपने GPF खाते से 1 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि इस राशि की स्वीकृति और निकासी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में कार्यालय के बाबू नोखे लाल डहेरिया ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान चौकीदार ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से कर दी।

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक फरियादी ने बाबू को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5 हजार रुपये दिए। रकम लेते ही मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने नोखे लाल डहेरिया को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire