Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : 8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, हथियार तस्करी के नेटवर्क की जांच हुई तेज

MP News : 8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, हथियार तस्करी के नेटवर्क की जांच हुई तेज
X

MP News : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। चोरहटा थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हथियार धार जिले से रीवा लाए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार धार जिले से लाए गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का सप्लायर कौन है, इन्हें किसे पहुंचाया जाना था और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया जा सकता था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पूछताछ से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire