Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : 5 राज्यों में 17 चोरियां, 20 लाख के जेवर बरामद, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

पानी मांगने के बहाने सूने घरों की रेकी, MP समेत राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुड़गांव में वारदातों का खुलासा; 4 आरोपी अब भी फरार।

MP Crime : 5 राज्यों में 17 चोरियां, 20 लाख के जेवर बरामद, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
X

MP Crime : मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने अंतर्राज्यीय ‘बागरीया चोर गिरोह’ का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में 17 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में गिरोह के चोरी करने का तरीका भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य दिन में बस्तियों और कॉलोनियों में घूमते थे और पानी मांगने के बहाने सूने मकानों की रेकी करते थे। घर की गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की जानकारी जुटाने के बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे।



5 राज्यों में फैला था नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने मध्य प्रदेश के इंदौर और रतलाम के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुड़गांव में भी चोरी की वारदातें की थीं। पुलिस के अनुसार, रात में गिरोह के सदस्य हथियारों के साथ घरों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को अन्य वारदातों के संबंध में भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

4 आरोपी अभी फरार

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ गिरोह की अन्य चोरियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों का भी खुलासा हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire