Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : मक्के की बोरियों में छिपी थी करोड़ों की खेप, पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

MP Crime : मक्के की बोरियों में छिपी थी करोड़ों की खेप, पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
X

MP Crime : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मनगवां थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे की खेप को मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर परिवहन करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान मक्के की बोरियों के बीच बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा मिला। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद गांजे का वजन 20 क्विंटल से अधिक हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि तौल और जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

फिलहाल मनगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बरामद मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा और तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी साझा की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire