Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : महंगे कपड़े पहन AC कोच में करता था चोरी, GRP ने 34 बैग के साथ आरोपी को पकड़ा

यात्री बनकर ट्रेनों में करता था वारदात, 34 बैग से 8.26 लाख रुपये का सामान बरामद, कई चोरी के मामलों में संलिप्तता की जांच जारी

MP Crime : महंगे कपड़े पहन AC कोच में करता था चोरी, GRP ने 34 बैग के साथ आरोपी को पकड़ा
X

MP Crime : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 34 बैग बरामद किए हैं, जिनमें रखे सामान की कीमत करीब 8.26 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महंगे कपड़े पहनकर यात्री के रूप में एसी कोच में सफर करता था। वह यात्रियों के सामान पर नजर रखता और मौका मिलते ही बैग लेकर अगले स्टेशन पर उतर जाता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। आर्थिक नुकसान के बाद उसने ट्रेन में बैग चोरी करना शुरू कर दिया। जीआरपी के अनुसार, ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र निवासी दीपक शर्मा का सामान जीटी एक्सप्रेस से चोरी होने के मामले में भी उसकी भूमिका सामने आई है। इसके अलावा मई में नागपुर निवासी विशाखा शशिकांत के सामान की चोरी के मामले की भी जांच की जा रही है।

जीआरपी डीएसपी कीर्ति नरवरिया के मुताबिक, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 8 लाख 26 हजार रुपये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की वारदातों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire