Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : ई-रिक्शा में पलभर में गायब हुआ 15 लाख का बैग, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग के 12 तोला जेवर चोरी

MP Crime : ई-रिक्शा में पलभर में गायब हुआ 15 लाख का बैग, महाराष्ट्र से आए बुजुर्ग के 12 तोला जेवर चोरी
X

MP Crime : इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ इंदौर पहुंचे एक बुजुर्ग यात्री का लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात कथित तौर पर चलती ई-रिक्शा में हुई और पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी पवन सिंह अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने स्कीम नंबर-78 स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए शेयरिंग ई-रिक्शा लिया। सफर के दौरान उनका बैग भी ई-रिक्शा में रखा था, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद देखा तो जेवरों से भरा बैग गायब था।

पीड़ित के मुताबिक, बैग में करीब 10 से 12 तोला सोना-चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी अनुमानित कीमत 14 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद उन्होंने लसूडिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छोटे आकार की शेयरिंग ई-रिक्शा में सफर के दौरान बैग आखिर कैसे गायब हुआ। पुलिस रेलवे स्टेशन से लेकर रास्ते तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ई-रिक्शा चालक समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire