Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime: 12 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, POCSO की धाराएं बढ़ीं

भोपाल के बैरागढ़ में वारदात का खुलासा, दम घुटने से हुई मासूम की मौत; विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं।

MP Crime: 12 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, POCSO की धाराएं बढ़ीं
X

MP Crime: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गंभीर खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं।

दम घुटने से हुई बच्ची की मौत

विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत दम घुटने के कारण हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि वारदात के दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था, जिससे वह सांस नहीं ले सकी। संघर्ष के दौरान उसके आगे के दांत टूटने की बात भी सामने आई है। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने की जानकारी दी गई है।

जांच में सामने आए नए तथ्य

घटना की शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। हालांकि, विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कानूनी धाराओं में बदलाव किया और दुष्कर्म व POCSO एक्ट के प्रावधान जोड़े। इस जघन्य वारदात के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire