Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
X

MP Board Exam 2027: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम नियमित और स्वाध्यायी दोनों विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा

मंडल के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

10वीं गणित में दो विकल्प

इस बार 10वीं की गणित परीक्षा में विद्यार्थियों के लिए बेसिक और स्टैंडर्ड के अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। छात्रों को अपनी चुनी गई श्रेणी के अनुसार परीक्षा देनी होगी। इससे विद्यार्थियों को उनके स्तर और आगे की पढ़ाई के विकल्प के अनुसार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था

मंडल ने दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विशेष विषयों और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी उल्लेख किया है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक टाइम टेबल ध्यान से देखें और परीक्षा की तैयारी उसी के अनुसार करें।









Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire