Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : राजबाड़ा में सिटी बस ने 3 राहगीरों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

राजबाड़ा में PM बस की चपेट में आए तीन लोग, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम; हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

MP Accident : राजबाड़ा में सिटी बस ने 3 राहगीरों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
X

MP Accident : इंदौर। राजबाड़ा इलाके में रविवार को PM बस सेवा की एक सिटी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस ने सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद राजबाड़ा में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पहले बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद कुछ लोगों ने बस पर पथराव कर दिया और ईंट-पत्थरों से बस के शीशे तोड़ दिए।

एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसौदिया के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में बस चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक व घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद राजबाड़ा क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire