Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : पत्नी से बात करने के शक में दो भाइयों ने की युवक की हत्या, फरसे से हमला कर उतारा मौत के घाट

रायसेन के उदयपुरा में जुगल किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी भाइयों को मृतक के अरविंद मेहरा की पत्नी से बातचीत करने पर अवैध संबंध का शक था।

MP Crime : पत्नी से बात करने के शक में दो भाइयों ने की युवक की हत्या, फरसे से हमला कर उतारा मौत के घाट
X

MP Crime : रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सामने आए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौजनी में खेत के पास खून से लथपथ मिले जुगल किशोर रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के आरोपी की पत्नी से फोन पर बातचीत करने को लेकर विवाद था और इसी वजह से उसके अवैध संबंध होने का शक किया जा रहा था।

खेत के पास मिला था खून से सना शव

घटना 4 अगस्त की सुबह सामने आई थी। ग्राम सौजनी रोड के पास जुगल किशोर का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया।

CCTV और पूछताछ से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, मृतक के परिचितों और अन्य संभावित गवाहों से पूछताछ की। इसके अलावा उदयपुरा से घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाले गए। जांच के दौरान पुलिस का शक ग्राम सौजनी निवासी अरविंद मेहरा और उसके भाई दीपक मेहरा पर गया। पूछताछ में हत्या की वजह सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी से बातचीत को लेकर था विवाद

पुलिस जांच के मुताबिक, जुगल किशोर की अरविंद मेहरा की पत्नी से फोन पर बातचीत होती थी। अरविंद को दोनों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध होने का संदेह था। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन जुगल किशोर अरविंद के घर गया था और उसकी पत्नी से बातचीत की थी। इसके बाद जब वह खेत की ओर चला गया, तो अरविंद अपने भाई दीपक के साथ उसके पीछे पहुंचा। दोनों ने कथित तौर पर जुगल किशोर पर फरसे और लकड़ी की पाटी से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फरसा और लकड़ी की पाटी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire