Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : मैहर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल

कानपुर से मैहर जा रहे थे सभी श्रद्धालु, चित्रकूट में तड़के 3 बजे हुआ हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

MP Accident : मैहर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल
X

MP Accident : सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर से मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर झूरी नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तड़के 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। बोलेरो में सवार सभी छह लोग कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर झूरी नदी में गिर गया। हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

राहगीरों ने नदी में उतरकर बचाई जान

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर वाहन सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार किया गया।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी थे। वे मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire