Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : ब्यावरा-इंदौर बायपास पर भीषण हादसा, स्लीपर बस ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत, 15 घायल

ट्राएंगल ब्रिज के 90 डिग्री मोड़ पर अनियंत्रित हुई बस, शीशे टूटने से कुछ यात्री नीचे गिरे; मौके पर मची चीख-पुकार

MP Accident : ब्यावरा-इंदौर बायपास पर भीषण हादसा, स्लीपर बस ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत, 15 घायल
X

MP Accident : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा-इंदौर बायपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहात थाना क्षेत्र के भोपाल बायपास स्थित घुमावदार ट्राएंगल ब्रिज पर इंदौर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

90 डिग्री के मोड़ पर बिगड़ा बस का संतुलन

बताया जा रहा है कि बस ब्यावरा से इंदौर की ओर जा रही थी। ट्राएंगल ब्रिज के करीब 90 डिग्री के बेहद घुमावदार मोड़ पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस सड़क पर तिरछी घिसटती चली गई और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के शीशे टूट गए और कुछ यात्री ब्रिज से नीचे जा गिरे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी, एसडीएम समेत देहात थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire