Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : पावर प्लांट के बॉयलर में फंसने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई।

MP News : पावर प्लांट के बॉयलर में फंसने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित बधौरा पावर प्लांट में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। प्लांट के बॉयलर सेक्शन में काम के दौरान एक व्यक्ति के फंस जाने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना की खबर फैलते ही प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए और परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

घटना के बाद प्लांट के बाहर और अंदर हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने कुछ लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी, जिसके चलते स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस बीच सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के बाद मचे हंगामे और अफरा-तफरी का दावा किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बॉयलर में फंसने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं, मृतक की पहचान और हादसे की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire