Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP NEWS: बेरोजगारी और नर्सिंग घोटाले के मुद्दे पर युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव
MP NEWS: बेरोजगारी और नर्सिंग घोटाले के मुद्दे पर युवा कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव

MP NEWS: भोपाल। युवा कांग्रेस शुक्रवार को बेरोजगारी और नर्सिंग घोटाले जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है। इसे लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘क्या हुआ तेरा वादा कार्यक्रम के तहत साढ़े चार लाख से ज्यादा पत्र आए हैं। इन पोस्टकार्ड को बोरियों में भरकर कल मुख्यमंत्री को देने के लिए सभी युवा जाएंगे। सरकार युवाओं को सपने दिखा कर उन्हे अधूरा छोड़ देती है। प्रदेश की उन्नति को लेकर युवाओं को लेकर सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। सरकार को चेतावनी देने और जगाने के लिए ‘ युवा करेगा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत हम मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।’
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


