Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाइट्रोजन गैस की चपेट में आई 7 साल की बच्ची की मौत

MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नाइट्रोजन गैस की चपेट में आई 7 साल की बच्ची की मौत
X

MP News: राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब 7 साल की मासूम वाहिनी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 6 मई की है, जब बाढ़गांव निवासी वाहिनी अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। समारोह में दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के लिए ठंडी नाइट्रोजन गैस का उपयोग किया जा रहा था। धुएं के प्रभाव के लिए रखे गैस कंटेनर के पास खेलते हुए वाहिनी अचानक उसमें गिर पड़ी।

MP News: माइनस 5 डिग्री तापमान के कारण उसके फेफड़े सिकुड़ गए, जिससे शारीरिक प्रणाली बुरी तरह प्रभावित हुई। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से इंदौर रेफर किया गया। वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद बच्ची को बचाया न जा सका। इस हादसे ने परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया। फिर भी, वाहिनी के माता-पिता ने नेत्र दान कर एक मिसाल पेश की। पिता राजेश गुप्ता ने कहा, “बेटी की आंखें किसी की दुनिया रोशन करेंगी।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire