Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News : बेटे के प्रेम विवाह से नाराज हुआ गांव, पिता के अंतिम संस्कार पर लगाई रोक, लेना पड़ी पुलिस की मदद
दस दिन पहले मनोहर वापस गांव पहुंचे और बुधवार की देर रात 2 बजे उनका निधन हो गया था।

MP News : भोपाल। बेटे के प्रेम विवाह से खफा ग्रामीणों ने पिता की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में करने से रोक दिया। राजगढ़ के देवलखेड़ा गांव में विरोध के बाद परिजनों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, एक साल पहले धर्मेंद्र मालवीय ने गांव की युवती से भागकर शादी की। इससे गांव वाले परिवार से नाराज थे। लोगों के भय में वे दोनों पिता मनोहर मालवीय के साथ इंदौर में बस गए। एक साल से गांव ही नहीं आए।
MP News : दस दिन पहले मनोहर वापस गांव पहुंचे और बुधवार की देर रात 2 बजे उनका निधन हो गया था।बेटे के प्रेम विवाह की नाराजगी में ग्रामीणों ने पिता के शव का भी बहिष्कार किया। अंतिम संस्कार के लिए आते बेटे-बहू को गांव की सीमा पर रोक दिया। ट्रैक्टर से शव भी गांव के बाहर निकाला। विरोध के बाद धर्मेंद्र, पिता के शव के साथ गुरुवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। शव को वापस गांव पहुंचाया और पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


