Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News: सारंग के इस्तीफे को लेकर अनूठा प्रदर्शन: विश्वास सारंग को गधे भेंट करने पहुंचे यूथ कांग्रेसी

मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हैं। तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे विश्वास सारंग के इस्तीफे को लेकर विपक्ष सदन से सड़क तक हल्ला बोल कर रहा हैं।

MP News: सारंग के इस्तीफे को लेकर अनूठा प्रदर्शन: विश्वास सारंग को गधे भेंट करने पहुंचे यूथ कांग्रेसी
X
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हैं। तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे विश्वास सारंग के इस्तीफे को लेकर विपक्ष सदन से सड़क तक हल्ला बोल कर रहा हैं। उसी कड़ी में आज राजधानी में युवा कांग्रेस द्वारा मप्र में हुए नर्सिंग घोटाले एवं नीट की परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेसी मंत्री विश्वास सारंग को गधे भेंट करने उनके बंगले पहुंचे। बंगले पर पहुंचने से पहले ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोक लिया।


MP News: इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शन युवा कांग्रेस ग्रामीण के नेता रोहित राजौरिया के नेतृत्व में किया गया। रोहित राजौरिया ने कहा की यह सरकार मेधावी और मेहनती छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर मूर्खों को तरजीह दे रही है,और पैसे खा कर उन्हें आगे बढाने का कार्य कर रही है। इसलिए आज हम मंत्री विश्वास सारंग को गधे भेंट करने पहुंचे थे। हमारी मांग है कि विश्वास सारंग को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire