Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : मध्यप्रदेश के किसान की अनोखी कला: अनाज से बनाई पुतिन-मोदी की भव्य चित्रकृति, अन्न-संस्कृति और शांति का संदेश लेकर रूसी दूतावास भेजेंगे योगेन्द्र सोलंकी
MP News : नर्मदापुरम। डोलरिया विकासखंड के ग्राम सुपरली के किसान योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी ने भारत आगमन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने का अनोखा तरीका अपनाया है। सोलंकी ने दोनों नेताओं की प्रतिमाएं विभिन्न प्रकार के भारतीय अनाजों से तैयार की हैं, जिससे कृषि प्रधान भारत की समृद्ध परंपरा और अन्न-संस्कृति का संदेश विश्व के शक्तिशाली देशों तक पहुंच सके।
MP News : इन कलात्मक चित्रकृतियों में धान, बाजरा, तिल, रागी, चावल, कुल्थी, खसखस और अन्य भारतीय अनाजों का उपयोग किया गया है। किसान सोलंकी का कहना है कि भारत सदियों से अन्न उत्पादन में अग्रणी रहा है और इस अनाज-संस्कृति के माध्यम से वे वैश्विक नेताओं को खाद्य सुरक्षा और शांति का संदेश देना चाहते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने परमाणु संपन्न राष्ट्रों को संबोधित एक विशेष पत्र भी अनाज से तैयार किया है, जिसे रूस दूतावास, प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य संबंधित संस्थाओं को ई–मेल व डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।
MP News : योगेन्द्र सोलंकी ने बताया कि उनकी प्रेरणा श्रीमद्भगवद्गीता के तीसरे अध्याय के 14वें श्लोक से मिली है, जिसमें अन्न के महत्व का वर्णन है। पिछले कई वर्षों से वे देश और दुनिया की प्रमुख हस्तियों की अनाज से बनी चित्रकृतियां तैयार कर रहे हैं। उनका उद्देश्य वैश्विक खाद्य सुरक्षा और परमाणु शक्तियों के विनाशकारी प्रभावों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। किसान सोलंकी का मानना है कि उनकी यह कला भारत की कृषि-प्रधानता और शांति के संदेश को विश्व स्तर पर फैलाने का माध्यम बनेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भरा धुंआ, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे BJP नेता
- 2. BCCI Guidelines IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई की नई गाइडलाइन, प्रैक्टिस पिच के इस्तेमाल पर सख्त नियम
- 3. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
- 4. UP Crime : दोहरा हत्याकांड से मचा हड़कंप, घर में घुसकर दिव्यांग बेटे और मां की बेरहमी से हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

