Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को दी सौगात, 2 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Dev Verma
MP News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को दी सौगात, 2 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
X

MP News : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को विकास की बड़ी सौगात देते हुए करीब 2 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ग्वालियर प्रवास के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ किया, जो वर्ष 1905 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े अटल म्यूजियम के उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।

MP News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि यह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित MP ग्रोथ समिट प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।

MP News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस अवसर को मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दिन आने वाले समय में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती पर आयोजित MP ग्रोथ समिट 2025 प्रदेश के विकास संकल्पों को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। ग्वालियर की धरती से अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया है।

MP News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह दिन उनके लिए सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का दिवस है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के सपूत और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर MP ग्रोथ समिट के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इतिहास के नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन को विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यही सोच आज मध्य प्रदेश की प्रगति में दिखाई दे रही है।


MP News : सिंधिया ने उद्योग जगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और निवेश से मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे निवेश का भरोसेमंद माहौल बना है। अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी राजनीति को सत्ता का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम मानते थे, और आज उसी विचारधारा पर राज्य आगे बढ़ रहा है।


MP News : इस मौके पर करीब 2 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इनमें ऊर्जा क्षेत्र की 3, खनन की 13, पर्यटन की 2 और स्वास्थ्य क्षेत्र की 3 प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में लगभग 1 लाख 93 हजार नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है, जिससे मध्य प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire