Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, गणेश उत्सव की दी शुभकामनाएं

MP News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, गणेश उत्सव की दी शुभकामनाएं
X

MP News : विदिशा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के विदिशा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे और बहू भी थे। उन्होंने रंगई स्थित प्रसिद्ध बाढ़ वाले गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं, लेकिन किसी भी राजनीतिक चर्चा से दूरी बनाए रखी।

MP News : मंदिर दर्शन के बाद वेयरहाउस का दौरा


गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ वेयरहाउस पहुंचे। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने गणेश उत्सव की बधाई दी और जनता से इस पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की। हालांकि, उन्होंने किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की और अपने दौरे को धार्मिक व निजी प्रकृति का बताया।


MP News : स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत


शिवराज सिंह चौहान के विदिशा दौरे के दौरान स्थानीय विधायक और भाजपा नेता उनके साथ मौजूद रहे। विदिशा विधायक मुकेश टंडन, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जादौन, मंडल अध्यक्ष और अन्य स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवराज ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire