Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : दो महिलाओं में भिड़ंत, गर्भवती ने चाकू की नोक पर लूट का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी ही पड़ोसन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP News : दो महिलाओं में भिड़ंत, गर्भवती ने चाकू की नोक पर लूट का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला मारपीट, चाकूबाजी और लूट के आरोप तक पहुंच गया। एक गर्भवती महिला ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी ही पड़ोसन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता दीक्षा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहती है और घर से बुटीक का काम करती है। शुक्रवार को एक महिला चेहरा ढककर उसके घर पहुंची और काम के बहाने अंदर दाखिल हुई। आरोप है कि घर में घुसते ही महिला ने चाकू से हमला कर दिया, कपड़े फाड़े और उसे डराकर बंधक बना लिया।

दीक्षा ने बताया कि गर्भवती होने के कारण वह जान बचाने के लिए एक कमरे में छिप गई, जिसे आरोपी महिला ने बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर वह फरार हो गई। शोर मचाने पर जब पड़ोसियों की मदद से वह बाहर निकली, तब पता चला कि चेहरा ढककर आई महिला कोई और नहीं बल्कि ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाली उसकी पड़ोसन थी।

घटना के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच पहले से विवाद की जानकारी सामने आई है और लगाए गए सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire