Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : बालगृह से दो नाबालिग फरार, पुलिस तलाश में जुटी

बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलते ही आश्रम प्रशासन में हड़कंप मच गया।

MP News : बालगृह से दो नाबालिग फरार, पुलिस तलाश में जुटी
X

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम स्थित प्रगति बालगृह बालक आश्रम से दो नाबालिग अचानक फरार हो गए। दोनों की उम्र 13 और 15 वर्ष बताई जा रही है। देर रात बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलते ही आश्रम प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आश्रम संचालक सौरभ गुप्ता के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे जब बच्चों की गिनती की गई तो दो नाबालिग आश्रम में मौजूद नहीं मिले। कर्मचारियों ने परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

जानकारी सामने आई है कि दोनों बच्चे बाल कल्याण समिति के आदेश पर संरक्षण के लिए आश्रम में रह रहे थे। फरार बच्चों में 15 वर्षीय किशोर नशे की लत का आदी बताया जा रहा है, जिसने कथित तौर पर 13 वर्षीय बच्चे को अपने साथ बहला-फुसलाकर आश्रम से बाहर ले गया। एक बालक डबरा और दूसरा भिंड जिले का निवासी है।

महाराजपुरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire