Create your Account
MP News : चीतल का शिकार कर मांस पका रहे दो शिकारी गिरफ्तारी, राइफल बरामद
MP News : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चीतल का मांस पका रहे दो शिकारियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से गोलियों से भरी राइफल, चीतल का मांस और सिंग बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार की लगातार सूचना मिल रही थी। इस पर एसपी ऋषिकेश मीना के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल क्लॉ चलाया। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि घुघरी गांव में दो लोग चीतल का शिकार कर उसका मांस पका रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घुघरी गांव में दबिश दी।
यहां कुमरे मलाह और नेतराम मलाह को मांस पकाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से राइफल, गोलियां, चीतल का मांस और सिंग बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
- 2. Thalapathy Vijay TVK: तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया, थलपति विजय को समर्थन देने एआईएडीएमके में बगावत!
- 3. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
- 4. Trains Cancelled : बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल : 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

