Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : जमीन से निकला खजाना, हनुमान मंदिर की खुदाई में मिले दो दर्जन से अधिक सोने के सिक्के, पुलिस ने किए जब्त
- Rohit banchhor
- 21 Aug, 2025
स्थानीय लोगों में पुराने खजाने की आशंका से उत्साह है, वहीं पुलिस ने सभी सिक्कों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
MP News : मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के सागौरिया गांव में हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए की जा रही जमीन की खुदाई के दौरान दो दर्जन से अधिक सोने और चांदी जैसे सिक्के मिलने से सनसनी फैल गई। सिक्के मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैली, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों में पुराने खजाने की आशंका से उत्साह है, वहीं पुलिस ने सभी सिक्कों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
घटना सागौरिया गांव में उस समय सामने आई, जब पूर्व सरपंच संतोषी लाल धाकड़ अपने पुराने घर के पास हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए जमीन की खुदाई करवा रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूरों को सोने और चांदी जैसी धातुओं से बने सिक्के मिले। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई, और लोग खजाने की उम्मीद में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का मानना है कि यह सिक्के किसी प्राचीन खजाने का हिस्सा हो सकते हैं।
सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खुदाई में मिले सभी सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग दो दर्जन से अधिक सिक्के बरामद किए गए हैं, जिनकी धातु और प्राचीनता की जांच के लिए पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करते हुए अनधिकृत खुदाई पर रोक लगा दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : होली से पहले राजधानी में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ पर वार, 130 चालक धराए, 39 कार समेत 130 वाहन जब्त
- 2. Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
- 3. UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
- 4. PM Modi Congratulates Nepal: नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

