Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर

MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
X

MP News : भोपाल। भोपाल शहर के आसपास घूमने-फिरने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मंथली पास की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब भोपाल के आसपास स्थित 10 टोल प्लाजा से गुजरने पर 10 से 20 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

MP News : कितने बढ़े मंथली पास के दाम

NHAI ने अलग-अलग टोल प्लाजा के लिए मंथली पास की कीमत 10 से 20 रुपये बढ़ा दी है। अब सोनकच्छ, कचनारिया, बगवाड़ा, पटरिया गोयल, तालन मिर्जापुर, विशनखेड़ा और खिरिया टोल से गुजरने वाले गैर-व्यावसायिक चार पहिया वाहनों के लिए मंथली पास 350 रुपये का हो गया है। वहीं पगारा और जोगीपुरा टोल प्लाजा के लिए पास की कीमत 360 रुपये कर दी गई है। पहले ये पास 340 रुपये में उपलब्ध था।


MP News : एनुअल पास भी हुआ महंगा

NHAI ने एनुअल पास की कीमत भी बढ़ा दी है। पहले यह पास 3000 रुपये में मिलता था, अब 75 रुपये महंगा होकर 3075 रुपये हो गया है। इस पास से 200 टोल प्लाजा पार किए जा सकते हैं।

MP News : 1 अप्रैल से बदले नियम

1 अप्रैल 2026 से NHAI ने टोल भुगतान के नियम भी बदल दिए हैं। अब केवल FASTag या UPI से ही टोल भरा जा सकेगा। टू-व्हीलर वाहनों को अब कोई टोल नहीं देना होगा। यह बढ़ोतरी वीकेंड पर घूमने-फिरने या आसपास के शहरों में जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। NHAI का कहना है कि यह बढ़ोतरी रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए की गई है। यात्री अब अपनी यात्रा की योजना बनाते समय टोल पास की नई कीमतों को ध्यान में रखें, ताकि कोई असुविधा न हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire