Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : कॉलेज फेस्ट के दौरान कपड़े बदलती छात्राओं का वीडियो बनाया, ABVP के तीन छात्र नेता गिरफ्तार
MP News : मंदसौर। जिले के भानपुरा स्थित महाराजा यशवंत राव होलकर शासकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव (एनुअल फेस्ट) के दौरान छात्राओं की निजता भंग करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ छात्र, जिन पर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़े होने का आरोप है, ने कपड़े बदल रही छात्राओं का वीडियो बनाया। इस शर्मनाक हरकत का खुलासा कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ।
MP News : आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मामले में 3 छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 22 वर्षीय उमेश जोशी (नगर मंत्री, ABVP), 21 वर्षीय अजय गौड़ (सह-महाविद्यालय प्रमुख, ABVP) और 20 वर्षीय हिमांशु बैरागी (ABVP कार्यकर्ता) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी छात्र फिलहाल फरार है।
MP News : घटना की जानकारी और शिकायत
घटना मंगलवार को तब हुई जब कॉलेज फेस्ट की तैयारियों में लगी छात्राओं ने रोशनदान की ओर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और शक होने पर प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली से शिकायत की। प्राचार्य ने तत्काल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई।
MP News : सीसीटीवी फुटेज में खुलासा
फुटेज में देखा गया कि चार लड़के एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर खिड़की से छात्राओं की ओर झांक रहे थे। दो आरोपियों ने पहले एक साथी को गोद में उठाया और फिर कंधे पर बैठाकर वीडियो रिकॉर्ड किया। इस पूरी हरकत को कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों ने कैद कर लिया।
MP News : पुलिस कार्रवाई
प्राचार्य की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, एक आरोपी की तलाश जारी है। इस मामले में कांग्रेस छात्र इकाई NSUI ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे राम मंदिर, भगवान श्रीराम के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
- 2. Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, नहीं मिले दो तिहाई वोट, पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े
- 3. Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- 4. BJP Foundation Day: बीजेपी स्थापना-दिवस पर CM साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, बोले- जनकल्याण के लिए सरकार लगातार कर रही काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

