Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : कीचड़ से सने रास्तों के बीच दिखा रफ्तार का रोमांच, 70 प्रतिभागियों ने पथरीले रास्तों पर दौड़ाई जीप, 10 हज़ार दर्शकों ने उठाया लुत्फ़
MP News : भोपाल। सीहोर के चौपाल सागर में विधायक ट्राफी मड रैली का रंगा रंग आयोजन संपन्न हो गया।

MP News : भोपाल। सीहोर के चौपाल सागर में विधायक ट्राफी मड रैली का रंगा रंग आयोजन संपन्न हो गया। मड रैली में पेट्रोल और डीजल केटेगरी के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने बरसाते पानी के बीच उबड़-खाबड़ 5.8 किमी लंबे
ट्रैक पर कीचड़ और मिट्टी के बीच अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। सुबह 10 बजे से शुरु हुई रैली का लुत्फ उठाने के लिए सीहोर के साथ भोपाल,रायसेन, इंदौर,देवास से 10 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे थे,जिनमें महिलाओं साथ बच्चे भी शामिल थे।
MP News : खपन और कीचड़ होने के बावजूद लोगों ने अपने फेवरेट प्रतिभागी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर दर्शकों के शोर शराबे के बीच राइडर्स ने ट्रैक पर तेज रफ़्तार में जीपे दौड़ाई। रैली में भोपाल के सलमान ओवर ऑल चैंपियन घोषित किए गए। जिन्हें 71 हज़ार रुपए की नगद राशि के साथ ट्राफी प्रदान की गई। गौरतलब है कि आयोजन में 40 से अधिक एंट्री भोपाल के प्रतिभागियों की थी। आयोजक दाउद खान ने बताया की हमारी उम्मीद से कई गुना अधिक यह आयोजन सफल हुआ है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


