Create your Account
MP News : नए साल की शुरुआत आस्था के संग, शक्तिपीठों और नदियों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ठंड में भी नहीं डिगा विश्वास
- Rohit banchhor
- 01 Jan, 2026
लोगों ने नए साल की शुरुआत देवी-देवताओं के दर्शन और पवित्र नदियों में स्नान कर की।
MP News : भोपाल/देवास/उज्जैन/दतिया। अंग्रेजी नववर्ष 2026 के पहले दिन मध्यप्रदेश पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। कड़ाके की ठंड, कोहरा और ठिठुरन के बावजूद प्रदेश के प्रमुख मंदिरों, शक्तिपीठों और पवित्र नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए साल की शुरुआत देवी-देवताओं के दर्शन और पवित्र नदियों में स्नान कर की।
माता टेकरी देवास पर श्रद्धा का सैलाब-
देवास स्थित विश्वविख्यात माता टेकरी पर बड़ी माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा भवानी के दर्शन के लिए अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मान्यता है कि माता सती के रक्त बीज इसी टेकरी पर गिरे थे, जिसके चलते यह स्थल शक्तिपीठ के रूप में पूजित है। सैकड़ों वर्षों से नाथ संप्रदाय के पुजारी यहां पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। नए वर्ष के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

उज्जैन में शिप्रा स्नान, ठंड पर भारी आस्था-
उज्जैन में मां शिप्रा नदी के रामघाट पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर मंत्रोच्चार और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ठंड और ठिठुरन के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

नर्मदापुरम में मां नर्मदा का लिया आशीर्वाद-
नए साल के पहले दिन नर्मदापुरम के नर्मदा घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर वर्ष 2026 के सुखद और मंगलमय होने की कामना की। सुबह से दोपहर तक घाटों पर भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
दतिया पीतांबरा पीठ में उमड़ा जनसैलाब-
नए वर्ष के मौके पर दतिया स्थित शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ मंदिर में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। घने कोहरे, हल्की बूंदाबांदी और सर्द मौसम के बावजूद श्रद्धालु मां पीतांबरा के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। भक्तों ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सीएम निवास में ‘बहनों की पंचायत’: जन्मदिन पर बहनों से मिले CM डॉ. मोहन यादव, "बहनों की पाती-भैया के नाम" कार्यक्रम को बताया आत्मीय पहल
- 2. CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार
- 3. CG Suspend : 15 हिरणों की मौत के बाद संजय वन वाटिका के प्रभारी और तीन सहायकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
- 4. West Bengal Election 2026: बंगाल में बीजेपी की 5000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा आज से, सिलीगुड़ी से नितीन नवीन करेंगे शुरुआत, कई बड़े नेता होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

