Breaking News
:

MP News : मौत से पहले किया आखिरी कॉल, “कल हमारे कार्यक्रम में आना”… फिर सोनी दंपत्ति ने निगला जहर

MP News

इस रहस्यमयी संदेश के कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई।

MP News : मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दंपत्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले पति-पत्नी ने अपने परिचितों को फोन और वीडियो कॉल कर कहा “कल हमारे कार्यक्रम में जरूर आना।” इस रहस्यमयी संदेश के कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, दुष्यंत सोनी और उनकी पत्नी ऊष्मिता सोनी शुक्रवार शाम शहर से कुछ दूरी पर स्थित देव डूंगरी माताजी मंदिर के पास कार में पहुंचे, जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात में पत्नी और अगली सुबह पति ने दम तोड़ दिया।


घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।


बताया जा रहा है कि जहर खाने के दौरान दंपत्ति ने कई परिचितों को कॉल किए थे। कुछ लोगों से वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए उन्होंने अगले दिन “कार्यक्रम” में आने की बात कही थी। परिचितों ने उनकी लोकेशन जानने की कोशिश भी की, लेकिन दंपत्ति ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। बाद में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।


मामले में सबसे भावुक पहलू यह है कि दंपत्ति के दो बच्चे हैं। बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।


यशोधर्मन नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के अनुसार, मौत से पहले दुष्यंत सोनी के बयान दर्ज किए गए थे। उन्होंने कार में एक सुसाइड नोट होने की जानकारी दी थी। पुलिस को मिले नोट में पारिवारिक और निजी कारणों से यह कदम उठाने की बात लिखी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us