Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : दुल्हन के पिता को दिल दे बैठी दूल्हे की मां, सगाई होने के पहले ही भागे समधी-समधन
- Rohit banchhor
- 31 Oct, 2025
महिला ने बयान दिया कि अब वह पति और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि समधी के साथ रहना चाहती है।
MP News : उज्जैन। बड़नगर में सगाई की तैयारी के बीच लड़के की मां अचानक गायब हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि वह अपने होने वाले समधी के साथ प्रेम संबंध के कारण घर छोड़कर चली गई थी। महिला ने बयान दिया कि अब वह पति और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि समधी के साथ रहना चाहती है।
घर में बच्चों की सगाई करने की तैयारी की जा रही थी। यह तय किया जा रहा था कि सगाई वाले दिन दुल्हन कौन से कपड़े पहनेगी और दूल्हा उसके मैचिंग की कौन सी शेरवानी, लेकिन इन सबके बीच अचानक लड़के की मां गायब हो गई। पुलिस ने जब उसे खोजा तो महिला थाना क्षेत्र में ही मिल गई। जिसने घर से फरार होने की जो वजह बताई उससे पुलिस तो ठीक पूरे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि बड़नगर थाना क्षेत्र के इंगोरिया में रहने वाले दो परिवारों के बीच सगाई को लेकर तैयारी की जा रही थी। लड़के की मां (45 वर्ष) और लड़की के पिता (50 वर्ष) दोनों आपस में बातचीत करने के साथ ही मेल मिलाप करते हुए सगाई की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन आठ दिन पहले अचानक लड़के की मां कहीं गायब हो गई जिसे काफी खोजने के बावजूद जब वह नहीं मिली तो गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना बड़नगर में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन आज जब उन्हें अपने सोर्स से महिला के बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत उसे थाना क्षेत्र से ही पकड़ा और महिला के मिलने की जानकारी उनके परिजनों को दे डाली।
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि महिला कहीं गायब नहीं हुई थी बल्कि उसे अपने होने वाले समधी से प्यार हो गया था। इसीलिए वह घर वालों को छोड़कर आठ दिन पहले उसके साथ रहने के लिए चली गई थी। आज सुबह जब उससे पूछा गया तो उसका साफतौर पर कहना था कि मैं अपने पति और बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती। मैं जिसके लिए घर से फरार हुई थी अब उसी के साथ रहूंगी।
बताया जाता है कि महिला आठ दिनों पहले अपने बेटे का इलाज करने का बहाना बनाकर बाजार में आई थी, यहीं से वह मौका मिलते गायब हो गई थी। बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र लगभग 18 से 20 साल है और उसका पति भी है लेकिन इन सबको छोड़कर वह अपने होने वाले समधी के साथ रहने के लिए भाग गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Today 8 March: सीजफायर होते ही शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 2674 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक के पार
- 2. MP News : बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान; 50 से ज्यादा यात्री थे सवार
- 3. IRS Officer's Daughter Murder Case: 40 मिनट में रेप, फिर मर्डर…, IRS की बेटी का हत्यारा गिरफ़्तार
- 4. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

