Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : अरुणाचल में शहीद हुए मध्य प्रदेश का वीर सपूत असंजय मीणा का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज

MP News : अरुणाचल में शहीद हुए मध्य प्रदेश का वीर सपूत असंजय मीणा का पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज
X

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के देवास जिले के संवरसी गांव के नायक संजय मीणा, जो अरुणाचल प्रदेश में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, उनका पार्थिव शरीर को इंदौर पहुंचा। सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव संवरसी ले जाया गया, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया और उनके घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

MP News : देश सेवा में बलिदान

संजय मीणा की यूनिट हरियाणा के अंबाला में तैनात थी और कुछ समय पहले सैन्य अभ्यास के लिए अरुणाचल प्रदेश गई थी। 6 अक्टूबर को गश्त के दौरान एक पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल होकर मलबे में दब गए। सेना ने तीन दिनों तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद उन्हें निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

MP News : शहीद को श्रद्धांजलि

संजय मीणा के बलिदान ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। ग्रामीणों और सेना के जवानों ने उनके साहस और देशभक्ति को सलाम किया। शहीद के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं, और राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई दी जाएगी। यह घटना मध्य प्रदेश के लिए गर्व और दुख का क्षण है, जो एक वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान को दर्शाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire