Create your Account
MP News : गणेश पंडाल के लिए निकले मासूम का शव हार्वेस्टर के नीचे मिला, चेहरे पर चोट के निशान
- Rohit banchhor
- 31 Aug, 2025
प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
MP News : देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 13 वर्षीय मासूम वेदांश का शव गांव में हार्वेस्टर मशीन के नीचे पड़ा मिला, जिसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, कराड़िया परी निवासी वेदांश शनिवार शाम को अपने घर में गणेशजी का पूजन करने के बाद गांव के सार्वजनिक गणेश पंडाल में जाने के लिए निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव गांव में हार्वेस्टर मशीन और अन्य उपकरण रखने वाली जगह पर पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे और थाना प्रभारी आशीष राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देवास सिटी के एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्चों के बीच आपसी विवाद, रंजिश या अन्य कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 2. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

