Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवती की लाश, पास ही बेसुध मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

खासतौर पर यह पता लगाने में कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कोई और साजिश।

MP News : सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवती की लाश, पास ही बेसुध मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : बालाघाट। जिले के बैहर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। आमगांव में सड़क किनारे खून से सनी एक युवती की लाश मिली, जबकि पास ही एक युवक बेसुध हालत में पड़ा था। मौके से एक चाकू भी बरामद किया गया है, जिससे पुलिस को यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या का लग रहा है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। मृतिका की पहचान रितु भंडारकर के रूप में हुई है, जो आमगांव की रहने वाली थी, जबकि युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवक मोतीनाला क्षेत्र का निवासी है।

घटना की सूचना मिलते ही बैहर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। खासतौर पर यह पता लगाने में कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कोई और साजिश।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire