Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : अफीम तस्करी केस का आरोपी जेल में पड़ा बीमार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

MP News : अफीम तस्करी केस का आरोपी जेल में पड़ा बीमार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
X

MP News : मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अफीम तस्करी के आरोप में जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी विमल पाटीदार करीब चार महीने से जेल में बंद था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमल पिता मदन पाटीदार, निवासी बालागुड़ा को जेल में अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वह खुद चलकर अस्पताल के भीतर गया था, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई।

जिला चिकित्सालय की डॉक्टर दिव्यांशी गौर ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था और वह लगातार चेस्ट पेन की शिकायत कर रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत सभी आवश्यक उपचार शुरू किए, लेकिन इलाज के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया। मेडिकल टीम ने करीब एक घंटे तक सीपीआर दिया और वेंटिलेटर पर रखकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

CBN ने विमल को 5 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह 11 मार्च 2025 से जेल में बंद था। परिजनों के मुताबिक, विमल अविवाहित था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire