Breaking News
:

MP News : देवास फैक्ट्री ब्लास्ट पर तहसीलदार रवि शर्मा सस्पेंड, आयुक्त ने किया आदेश जारी

MP News

प्रशासनिक लापरवाही सामने आने के बाद उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

MP News : देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है। हादसे में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने के बाद उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।


जानकारी के मुताबिक 14 मई को टोंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग और विस्फोट हुआ था। इस हादसे में आधिकारिक तौर पर तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई थी।


जांच में सामने आया कि विस्फोटक सामग्री के भंडारण और फैक्ट्री संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई थी। रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद रवि शर्मा की भूमिका पर सवाल उठे।


आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री से जुड़े निरीक्षण और निगरानी में अधिकारियों द्वारा शासन के निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरतने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।


निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय देवास निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी आगे सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us