Breaking News
Create your Account
MP News : हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सांप के काटने की आशंका
MP News : हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा पुलिस लाइन में तैनात स्पेशल फोर्स (एसएफ) के हेड कांस्टेबल डेम सिंह की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण सांप के काटने से होने की आशंका जताई जा रही है। यह दुखद घटना तब हुई जब डेम सिंह शासकीय कार्य के लिए शिवपुरी जा रहे थे।
बता दें कि डेम सिंह शिवपुरी की 18वीं बटालियन की बी कंपनी में तैनात थे और वर्तमान में हरदा पुलिस लाइन में कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह उन्हें शासकीय कार्य के लिए शिवपुरी जाना था। बताया जाता है कि सुबह करीब 3 बजे सोते समय उनके पैर में कुछ काटा, जिसे उन्होंने चूहे का काटना समझकर अनदेखा कर दिया। इसके बाद वे अपने साथी रामसेवक के साथ हरदा रेलवे स्टेशन की ओर निकल गए।
रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर पहुंचते ही डेम सिंह को अचानक चक्कर आने लगे और उनकी हालत बिगड़ गई। उनके साथी ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस और चिकित्सकों को संदेह है कि डेम सिंह की मौत का कारण सांप का काटना हो सकता है।
हालांकि, मौत का सटीक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने डेम सिंह के कमरे को सील कर दिया ताकि मामले की जांच की जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 2. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 3. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 4. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

