Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

शूटिंग अकादमी में सुसाइड, खेल अधिकारी के बेटे ने 12 बोर की शॉर्ट गन से खुद को मारी गोली

MP News: राजधानी भोपाल में रविवार देर रात रातीबड़ इलाके में स्थित एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी में खेल अधिकारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली।

शूटिंग अकादमी में सुसाइड, खेल अधिकारी के बेटे ने 12 बोर की शॉर्ट गन से खुद को मारी गोली
X

भोपाल। MP News: राजधानी भोपाल में रविवार देर रात रातीबड़ इलाके में स्थित एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी में खेल अधिकारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग ने अकादमी में सोफे पर बैठकर 12 बोर की शॉर्ट गन के ट्रिगर को पांव से दबाया। छाती में गोली लगते ही मौत हो गई।

MP News: जानकारी के अनुसार अशोक नगर जिले के खेल अधिकारी अरुण रघुवंशी का पुत्र यथार्थ रघुवंशी (17) दो साल से एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी में रह रहा था। अकादमी में ही यथार्थ प्रैक्टिस करता था। रातीबड़ स्थित शूटिंग अकादमी में रविवार को यथार्थ ने सुसाइड कर लिया। यथार्थ ने 12 बोर की शॉर्ट गन से गोली मारकर जान दे दी है। यथार्थ ने खुदकुशी क्यों की, फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

MP News: बच्चे की मौत की खबर का पता चलते ही रविवार रात में ही खेल मंत्री विश्वास सारंग शूटिंग अकादमी पहुंचे। बच्चे के परिजन भी रात में ही भोपाल पहुंच गए हैं। रातीबड़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया जांच के बाद ही पता चलेगा कि यथार्थ ने सुसाइड क्यों किया है। पुलिस ने साथी खिलाड़ियों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire