Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : मुरैना में बोर्ड परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी छात्रा, हार्ट अटैक की आशंका

MP News : मुरैना में बोर्ड परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी छात्रा, हार्ट अटैक की आशंका
X

MP News : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान वर्षा कुशवाह, पिता देवेंद्र कुशवाह, निवासी जखारा ग्वालियर के रूप में हुई है।

MP News : परीक्षा के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, बानमोर स्थित पंडित नेहरू महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर गणित की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान वर्षा कुशवाह अचानक अपनी सीट से गिरकर बेहोश हो गई। परीक्षा कक्ष में मौजूद स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। वर्षा अपने भाई अंकेश कुशवाह के साथ परीक्षा देने आई थी। दोनों भाई-बहन 10वीं कक्षा के छात्र थे और बानमोर के एक विद्यालय से बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे थे।

MP News : ग्वालियर ले जाते समय तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन परीक्षा केंद्र पहुंच गए। छात्रा को तुरंत उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर शोक का माहौल छा गया। प्रारंभिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ना ही मौत का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP News : कलेक्टर ने जताया शोक

कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्वालियर के चिकित्सकों से चर्चा की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा अत्यधिक कुपोषण और गंभीर एनीमिया से ग्रस्त थी, जिससे संभवतः उसे हृदयाघात आया। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire